Jalaun News:मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार – Six People Arrested For Gambling In Candlelight

जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर अंडरब्रिज के नीचे मोमबत्ती की रोशनी में जुए की फड़ से छह लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 11,710 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सहाव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे जुआ खेले जाने की सूचना पर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भदवा निवासी आदेश पटेल उर्फ गोपाल, सुमित रजक, विनीत कुमार, दशरथ, श्याम सुंदर और रामपाल बताए। तलाशी के दौरान आदेश से 210, सुमित से 100 और रामपाल से 130 रुपये मिले। वहीं, फड़ से 11,270 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कुल 11,710 रुपये और 52 ताश के पत्ते कब्जे में लेकर कार्रवाई की। (संवाद) Source link




Source