कालपी। मसगायां गांव में राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाते हुए कोटेदार से उनकी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।

कदौरा विकासखंड के ग्राम मसगायां में रविवार को महिला कोटेदार राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण कर रहीं थीं। इसी दौरान घटतौली और राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इससे ग्रामीण और कोटेदार के बीच विवाद हो गया। कोटेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ज्ञान भारती चौकी के प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मौके पर दो लोगों को हिरासत में लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई हो रही है। पूर्ति निरीक्षक याकूब हसन का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। (संवाद)

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

आटा। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। ग्रामीण विशंभर सिंह, जागेश्वर सिंह, गोविंद सिंह, कारण सिंह, प्रह्लाद सिंह, लल्ला बाबू सिंह, जय देव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल व समाधान दिवस में कई बार शिकायत कर चुके हैं। सुनवाई नहीं हो रही है और अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम हेमंत पटेल ने बताया कि अगर कोई ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा किए है तो कार्रवाई होगी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें