Jalaun News:राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्थगित – National Athletics Competition Postponed

उरई। जिले के आठ युवा एथलीटों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का सपना फिलहाल टल गया है। हैदराबाद में 14 नवंबर से प्रस्तावित नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट को स्थगित कर दिया गया है। प्रतियोगिता की नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे में चयनित खिलाड़ियों को अब नई तिथि का इंतजार करना होगा। जालौन एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि 24 अक्तूबर को इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिले के आठ एथलीटों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद की वोक्सैन यूनिवर्सिटी में आयोजित होनी थी। उन्होंने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से जारी पत्र के माध्यम से प्रतियोगिता स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई है। अब नई तारीख घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के निर्देशानुसार जिले की टीम भेजी जाएगी।…




Source