उरई। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के कमरे में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी व उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती के मुताबिक 19 मई को कुरारा निवासी प्रदीप उसके कमरे पर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया। 29 मई को पंचायत हुई, लेकिन वहां भी शादी से इन्कार कर दिया गया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने व उसके भाई दिलीप सिंह ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

युवती ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें