Jalaun News:शिकायत सुनने पहुंचा डायल 112 का सिपाही महिला से करने लगा अभद्रता – A Dial 112 Police Officer, Who Arrived To Hear A Complaint, Began Behaving Indecently Toward A Woman
उरई। माधौगढ़ क्षेत्र में शिकायत पर पहुंचा डायल 112 का आरक्षी महिला से गालीगलौज और अभद्रता करने लगा। मामले की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया। माधौगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शुक्रवार को किसी परेशानी के चलते डायल 112 पर सूचना दी थी। शिकायत पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसमें तैनात आरक्षी दीपेश कुमार पर शराब के नशे में होने का आरोप है। महिला ने जब उसे अपनी समस्या बताई तो वह शिकायत सुनने के बजाय उससे अभद्रता और गालीगलौज करने लगा। इससे मौके पर माहौल बिगड़ गया। महिला के स्वजन और पुलिसकर्मी के बीच भी विवाद बढ़ने लगा और मारपीट की स्थिति बन गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।…


