रामपुरा। नगर के जवाहर नगर निवासी विवाहिता की सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। शनिवार रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पांच वर्षीय बेटी सृष्टि और एक वर्षीय बेटे अथर्व को पीछे छोड़ गई है।

थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी राजकिशोर की पत्नी साधना (25) को शनिवार रात करीब 10 बजे पेट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे सीएचसी रामपुरा ले गए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया। कुछ देर आराम मिलने पर परिजन उसे घर ले आए। रविवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शव को पोस्टमा मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *