http://www.a2znewsup.com


रिपोर्ट राजकुमार जालौन ✍️

(उरईजालौन) उरई: आज जालौन में फर्जी आधार व जमीनी फर्जीवाड़े के आरोप में घिरे युवक के परिजनों ने उसे को बेकसूर बताया है। युवक की पत्नी ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विरोधियों ने अधिकारियों को गुमराह कर साक्ष्यों को तोड़मरोड़ कर पेश कर मामला दर्ज कराया है। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बतादें कि जालौन की बीएसएनल फ्रेंचाइजी धर्मेंद्र कम्युनिकेशन के ऑनर धर्मेंद्र सक्सेना पर आधारफर्जीवाड़े व जमीनी फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए हैं। युवक के परिजनों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विरोधियों द्वारा यह साजिश रची गई है। पूर्व में भी उन्हें फर्जीमामले में फंसाने की कोशिश की गई थी। लेकिन मामले की जब जांच की गई तो मामला फर्जी निकला। परिजनों ने एसपी को शिकायती पत्र सौपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


बाईट-गायत्री-पीड़िता
बाईट-हर्षज-पीड़िता का पुत्र

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *