http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️ 🧶 🧶 🧶 🧶 🧶 (उरईजालौन) उरई: उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में बेसिक शिक्षा विभाग, विद्यालय निरीक्षक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय पोलिटेक्निक के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती पारूल पॅवार ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है तथा इस राष्ट्रीय लोकअदालत के प्रचार-प्रसार एवं प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के निस्तारण हेतु बेसिक शिक्षा विभाग, विद्यालय निरीक्षक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय पोलिटेकनिक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस बैठक में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक  सुनील कुमार, जिला बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार, राजकीय इण्टर काॅलेज उरई प्रधानाचार्य  जितेन्द्र कुमार सिंह़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि  कपिल देव वर्मा एवं राजकीय पाॅलीटेक्निक के प्रतिनिधि  मनोज कुमार अहिरवार उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *