उरई। साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के प्रयासों के तहत, जनपद की साइबर सेल ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुई 1,55,664 रुपये की साइबर ठगी की पूरी राशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी है।


साइबर सेल को साइबर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता आकाश गुप्ता ने बताया था कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1,55,664 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक से समन्वय स्थापित किया और पूरी धनराशि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड खाते में वापस करा दी।

जनपदीय साइबर सेल की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने पीड़ित को आर्थिक राहत प्रदान की है। अपनी रकम पाकर पीड़ित ने पुलिस की भूरि – भूरी प्रशंसा की। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *