संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:36 AM IST

अहमदाबाद में हुई नेशनल बोसिया चैंपियनशिप में आगरा के पैरा खिलाडी जतिन कुशवाहा ने जीता गोल्ड।
{“_id”:”698111e2a2c2b9dcb40396cc”,”slug”:”jatin-won-two-gold-medals-in-the-national-boccia-championship-agra-news-c-365-1-sagr1045-106380-2026-02-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: नेशनल बोसिया चैंपियनशिप में जतिन ने जीते दो स्वर्ण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:36 AM IST

अहमदाबाद में हुई नेशनल बोसिया चैंपियनशिप में आगरा के पैरा खिलाडी जतिन कुशवाहा ने जीता गोल्ड।
आगरा। गुजरात के अहमदाबाद में खेली गई 10वीं नेशनल बोसिया प्रतियोगिता में आगरा के पैरा खिलाड़ी जतिन कुशवाहा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। चैंपियनशिप में देश के 20 राज्यों के करीब 115 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जतिन कुशवाहा ने एकल प्रतिस्पर्धा में अपने सभी 9 मैचों में जीत दर्ज की। युगल प्रतिस्पर्धा में जतिन ने हरियाणा की पूजा गुप्ता के साथ प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और पैरालंपिक संघ में खुशी की लहर है। जतिन के पिता तीरथ कुशवाहा ने बताया कि जतिन मंगलवार को आगरा लौटेंगे। खेल संगठन और स्थानीय निवासियों ने पैरालिंपिक खिलाड़ी का जोरदार स्वागत करने की तैयारी की है।