Bewus gemaak teen kinderhuwelik en kinderarbeid

बयालसी इंटर कॉलेज में कालेज में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण व मानव तस्करी मुक्त बनाने का

जलालपुर। बयालसी इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था, जौनपुर और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इन सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि बाल विवाह और बाल श्रम बच्चों के अधिकारों और विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं। इन्हें समाज के सामूहिक प्रयास और जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।




Source link