The ghats of Gomti lit up with the glow of 51 thousand lamps

देवदीपावली पर गोमती घाट पर बने खाटू श्याम जी रंगोली के पास दीप जलाती छात्रा। संवाद

जौनपुर। देव दीपावली पर मंगलवार को गोमती नदी के घाट 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। शाम को 7:30 बजे जैसे ही घाटों पर दीप जले मानो धरती पर देवलोक उतर आया। शहर में 150 से ज्यादा स्थानों पर रंगोली बनाई गई। घाटों पर उकेरी गई विभिन्न कलाकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।


सद्भावना पुल, नवदुर्गा मंदिर और शाही पुल को झालरों से सजाया गया था। नदी किनारे दूर तक सजी दीपों की कतार अद्भुत छटा बिखेर रही थी। इस दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद करने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। उधर, आसमान में हो रही आतिशबाजी ने दीपोत्सव की रौनक और बढ़ा दी। विधि-विधान से घाट पर आरती की गई। घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने दीपदान में सहभागिता की। घाटों पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इनमें एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, एडीएम परमानंद झा, सीआरओ अजय अम्बष्ट रहेे।



Source link

अभी अभी की खबरें