जौनपुर। जमालपुर-भवनचंद्रपुर अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग को नव निर्माण के तहत सुधारा जाएगा। इसके निर्माण में 78 लाख 25 हजार खर्च किया जाएगा।
इसकी स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण होने के बाद 15 गांवों के 20 हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। जमालपुर भवनचंद्रपुर मार्ग से प्रतिदिन 15 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क बीते दो साल से बदहाल होने से राहगीरों व स्कूली को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कतें बारिश में हुई थी। इस दौरान सड़क कीचड़ युक्त होने से हादसों का डर बना रहता है। इसके मद्देनजर लोक निर्माण विभाग की ओर से बीते महीने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
इसकी स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण में 78 लाख 25 हजार खर्च किया जाएगा। टेंंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अधिकारी राजेश राव ने बताया कि जमालपुर भवनचंद्रपुर अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग को नव निर्माण के तहत सुधारा जाएगा। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दिया जाएगा।
