चिरगांव में राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त, संत कवि  सियारामशरण गुप्त और मुंशी अजमेरी की स्मृति में उनकी जन्मभूमि चिरगांव में साहित्य त्रिवेणी स्वागत द्वार का लोकार्पण किया गया। कानपुर के विधायक सलिल विश्नोई की निधि द्वारा कराए गए निर्माण के बाद शनिवार को हुए लोकार्पण समारोह में सांसद अनुराग शर्मा, विधायक राजीव सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, डॉ विजय खैरा, विधायक जवाहर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना

मुख्य अतिथि एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि चिरगांव साहित्य की त्रिवेणी के समान है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तीनों साहित्यकारों की स्मृतियों को संजोकर चिरगांव को एक साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने नगर में स्थापित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा की साफ-सफाई और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *