जिला अस्पताल में तीन माह से शुगर रोगियों की ग्लूकोज स्ट्रिप से जांच बंद है। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है।





अस्पताल प्रशासन ने सोमवार से जांच शुरू होने का दावा किया है। एनसीडी के तहत ओपीडी और भर्ती मरीजों की शुगर जांच ग्लूकोज स्ट्रिप से की जाती है। यह कुछ ही सेकंड में ग्लूकोज का स्तर बता देती है। स्ट्रिप न मिलने के कारण लैब से जांच हो रही है, जिसमें कई घंटे लगते हैं। एसआईसी आरके सक्सेना ने बताया कि ग्लूकोज स्ट्रिप का इंडेंट सीएमओ कार्यालय भेजा गया है। शनिवार को पर्याप्त आपूर्ति हो जाएगी। सोमवार से स्ट्रिप से जांच फिर शुरू हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें