जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को नालसा की डॉन (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन) योजना के तहत जिला कारागार में एक नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें बंदियों के नशे के कुप्रभावों के बार में बताया। डॉ.प्रतीक गुबरेले व डॉ रामस्वरूप श्रीवास्तव ने परामर्श सत्र आयोजित कर नशा छोड़ने का परामर्श दिया। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, विप्लव श्रीवास्तव, आदिल जाफरी, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल दीपकमणि, अजय राठौर आदि मौजूद रहे।
