मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार को झांसी-बेलाताल रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर रुककर यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए डीआरएम ने यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति देखी। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर लगे वाटर कूलर का बारीकी से निरीक्षण किया। प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रिक लाइन के लिए लगाए गए पोल की स्थिति देखकर डीआरएम बेहद नाराज हुए। लापरवाही सामने आने पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। डीआरएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी पोलों को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त और मजबूत किया जाए। इसमें ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आंधी में पोल किसी यात्री या कर्मचारी के ऊपर गिरता है तो इसकी जिम्मेदार संबंधित अधिकारी की होगी।

स्टेशन के नए गेट और नई बिल्डिंग की शुरुआत को लेकर पूछे गए सवाल पर डीआरएम ने स्पष्ट किया कि जैसे ही दोहरीकरण के कार्य का औपचारिक उद्घाटन होगा, इसी के साथ स्टेशन के नए सर्कुलेटिंग एरिया, नए प्रवेश द्वार, नई बिल्डिंग और नए बुकिंग ऑफिस को भी जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बड़े हिस्से में शेड नहीं है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा एक और नया बुकिंग ऑफिस भी प्रस्तावित है। दिल्ली और अन्य महानगरों के लिए ट्रेनों की कमी के सवाल पर डीआरएम ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि अब तक सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों के संचालन की क्षमता सीमित थी। लेकिन, दोहरीकरण का कार्य पूरा होते ही रेलवे की क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इसके बाद कई नई ट्रेनों की शुरुआत और महत्वपूर्ण ट्रेनों के मऊरानीपुर में स्टॉपेज के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जानकारी देते डीआरएम…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *