डीएम गौरांग राठी ने बुधवार कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग अब कार्यालय होगी।




उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को रोजाना सुबह 10-12 बजे कार्यालय में उपस्थित रहकर समस्याएं और शिकायतों सुनने के निर्देश दिए।



इस जनसुनवाई की बृहस्पतिवार से जूम वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीधी निगरानी होगी। उन्होंने कहा सभी अधिकारी मौके पर जाकर समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराएं। मुकदमेबाजी से बचने के लिए दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौते से राह निकालने की सलाह दी। डीएम ने शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम (नमामि गंगे) योगेंद्र कुमार, ई -डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आकाश रंजन, वरिष्ठ सहायक शिवाकांत उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *