सीपरी बाजार के लकारा गांव में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ही पुलिस को सूचना दी जबकि पति वहां से भाग निकला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


मूल रूप से दतिया के ललुआ गांव निवासी काजल (29) की शादी करीब 12 साल पहले लकारा निवासी रविंद्र गुर्जर से हुई थी। दंपती को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। रविंद्र कोई काम नहीं करता था। वह शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद अक्सर काजल से मारपीट करता था। तीन दिन पहले उसने काजल के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल भी छीन लिया था। काजल के भाई मोलू का कहना है बृहस्पतिवार को अंजान नंबर से आई कॉल के जरिये उन लोगों को काजल के फंदा लगाने की बात पता चली। ससुराल पहुंचने पर वहां कोई नहीं था। घर अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर काजल का शव फंदे से लटका था। यह देख मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। काजल के बच्चों ने बताया कि वह दोनों बाहर खेलने गए थे। घर के अंदर सिर्फ काजल और रविंद्र थे।

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव यादव ने बताया कि रविंद्र शराब पीने का आदी है। इस वजह से पति-पत्नी में विवाद होता था। काजल के सुसाइड करने की पुष्टि हुई है हालांकि रविंद्र मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *