पैरा मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य को अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय ने मुख्य निरीक्षक पद से हटा (डिबार) दिया है। वहीं, डायरेक्टर ने मामले की गंभीरता देख नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।

बताते चलें कि पैरा मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य सत्यवीर सिंह गुर्जर फरवरी में हुई परीक्षा में मुख्य निरीक्षक थे। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा के दौरान अपने फोन से पेपर की फोटो खींची और बच्चों को बताया। चूंकि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, इसलिए पूरा घटनाक्रम कैद हो गए। इसको लेकर जब स्पष्टीकरण पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं, मामले की गंभीरता देख पूरे मामले से विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिस पर विश्वविद्यालय ने उन्हें मुख्य निरीक्षक पद से हटाने के आदेश कर दिया। वहीं, मामले की गंभीरता देख डायरेक्टर डाॅ. अंशुल जैन ने नोटिस देकर आरोपों के प्रति स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, निदेशक ने बताया कि पूरे मामले से महानिदेशक को अवगत करा दिया है।

2024 में भी ऐसा ही किया था

पैरा मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2024 में हुई परीक्षा के दौरान भी उप-प्राचार्य ने ऐसा ही किया था। जिसके चलते उन्हें स्थानीय स्तर से परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें