सुबह गांव की गलियों में चहलकदमी, घर में बना बुंदेली खाना, खेत-खलिहान की सैर और ग्रामीण परिवार के साथ बैठकर स्थानीय जीवन को समझना… लाडपुरा खास आने वाले पर्यटकों के लिए यह किसी होटल में ठहरने से अलग अनुभव है। ओरछा से करीब आठ किलोमीटर दूर बसे इस गांव ने अपने घरों को ही पर्यटन का हिस्सा बनाकर बुंदेली संस्कृति से पर्यटकों को जोड़ दिया है।


खेती-किसानी, पारंपरिक व्यंजन, लोक संस्कृति और गांव का प्राकृतिक परिवेश यहां आने वाले पर्यटकों के अनुभव का हिस्सा बनते हैं। इसी विशिष्टता के चलते लाडपुरा खास को वर्ष 2024 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ प्रतियोगिता की जिम्मेदार पर्यटन श्रेणी में सम्मान मिला था।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें