ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया विवेक यादव को नवाबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा समेत 1.56 करोड़ रुपये के क्वाइन, 4 मोबाइल एवं 22,400 नकद बरामद हुए हैं।
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया विवेक यादव को नवाबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा समेत 1.56 करोड़ रुपये के क्वाइन, 4 मोबाइल एवं 22,400 नकद बरामद हुए हैं।
एसएसपी ने बताया कि बबीना के डुबकी गांव निवासी विवेक यादव बड़े पैमाने पर आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा था। मंगलवार को उसके भगवंतपुरा के पास होने की सूचना पर नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम पहुंच गई। टीम पर आरोपी ने फायर किया। उसे किसी तरह पकड़ा जा सका। उसके पास से सात आईडी मिली, जिससे वह सट्टा खिलवा रहा था। विवेक ने बताया कि रोलेक्स समेत कई सटोरियों के साथ मिलकर वह गैंग चला रहा था, उसमें धर्मेंद्र साहू समेत अन्य भी शामिल थे।
ढाई साल में ही तैयार कर ली करोड़ों की संपत्ति
विवेक यादव की संपत्ति के बारे में सुनकर पुलिस अफसर भी दंग रह गए। उसने पुलिस को बताया कि शुरुआत में बनारस जाकर उसने यह काम सीखा। करीब ढाई साल पहले वह झांसी लौट आया। इसके बाद हर सीजन आईपीएल में सट्टा लगवाने का काम करता था। पैसा रखने के लिए उसने 15 बैंक खाते किराये पर लिए थे। 1.50 लाख रुपये सिर्फ उन्हें किराये का चुकाता था। सट्टा खिलाकर करोड़ों कमा चुका है। अभी तक की छानबीन में 70 लाख रुपये की प्रॉपर्टी का पता चला। एसएसपी के मुताबिक गैंगस्टर की कार्रवाई करके इसे कुर्क किया जाएगा।
मामले की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति…