विदेश से मोबाइल एवं पार्सल भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने थाना सीपरी बाजार के ग्वालटोली निवासी बुजुर्ग मोहन सिंह से 6.81 लाख रुपये ठग लिए। उनकी शिकायत पर साइबर थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्वालटोली निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2025 में उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और संदेश आए। वह व्यक्ति उससे फेसबुक से जुड़ा था। उसने फोन पर कहा मोबाइल समेत पार्सल भेजा है। कुछ दिन बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उनके नाम से आया पार्सल कस्टम में आया है। इसे छुड़ाने के लिए कुछ पैसा जमा करना होगा। पार्सल एवं मोबाइल की कीमत के आधार पर 6.81 लाख जमा कराने को कहा। जालसाज की बातों में आकर 9 मार्च से 5 अप्रैल 2025 के बीच पंजाब नेशनल बैंक के दो खातों से यूपीआई के जरिए कुल 6.81 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कई दिन तक पार्सल न आने पर उन्होंने पता लगाने के लिए फोन किया, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

साइबर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *