लक्ष्मीगेट में दो पक्षों के कचरा डालने पर विवाद हो गया। इस बीच मौके पर पहुंचे सिपाही से युवक को पकड़ने के लिए छीना-झपटी होने लगी। तभी महिला द्वारा सिपाही का वीडियो बनाने का प्रयास किया। यह देख भड़के सिपाही ने महिला के साथ अभद्रता कर मोबाइल फोन छीन लिया। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अफसरों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगेट में रहने वाले दो परिवारों में कचरा डालने पर विवाद हो गया। महिलाओं के बीच हुए विवाद में पुरुष भी कूद गए, जिससे विवाद बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस एक पक्ष के युवक को पकड़कर थाने ले जाने पर हो रही छीना-झपटी का महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब सिपाही की नजर महिला पर पड़ी तो वह आक्रोशित हो उठा और महिला से अभद्रता कर मोबाइल फोन छीन लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि कचरा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले को पुलिस ने शांत करा दिया है। वायरल वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है।

वीडियो की जांच शुरू

इस मामले में सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी। वीडियो कब का है और क्या मामला था, इसकी जानकारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें