सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को मोंठ ट्रामा सेंटर भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी है।

Trending Videos




समथर थाना क्षेत्र के गांव बेलमा निवासी रमाकांत राजपूत (22) पुत्र जसवंत सिंह पास के गांव बरनाय में रहने वाले संदीप (23) पुत्र मंटोले राजपूत के साथ बाइक से बेलमा जा रहे थे। दोनों जब मोंठ स्टेशन के ओवरब्रिज से निकल रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। मोंठ थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि हादसा देर रात रेल ओवरब्रिज पर हुआ है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मरने वाले आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *