सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कहा कि चोरी की बात पूरा देश जान चुका है। चढ़ावा चोरी होना साबित करता है कि भाजपा चोरी रोकने में नाकाम है। आने वाले समय में भाजपा सरकार यूपी से हटेगी। वह बृहस्पतिवार को लक्ष्मी गार्डन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसानों की फसलों की लूट हो रही है। नौजवानों के हक और आरक्षण पर डाका डाला जा रहा है। दुनिया के पैमाने पर हिंदुस्तान की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए संगठित होना जरूरी है। सपा सांसद ने कहा कि इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के सपा में टूट होकर रहेगी दावे पर मीडिया से बोले कि मुझे चिट्ठी दिखाओ। कहां है। आगे कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। ऐसे में देश में साइकिल ही विकल्प है। साइकिल ही लोगों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि वह विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर झांसी और ललितपुर की जनता से अपील करने आए हैं कि सपा प्रत्याशी को जिताएं।

सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर कहा कि भाजपा के कई कार्यक्रम का आयोजन सड़क पर होता है लेकिन उन पर केस दर्ज नहीं होता। झांसी में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर ज्ञापन दिया, तो उस पर भी केस दर्ज किया गया। यह लोकतंत्र को कमजोर करना है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, सीताराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें