सुभाषगंज के गांधी बाजार स्थित चौधरी पेंट हाउस पर बुधवार शाम अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटे बाहर आने पर पूरी मार्केट में खलबली मच गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाई गई। कुछ देर में सीएफओ राज किशोर राय, कोतवाली प्रभारी राजेश दुबे समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
आग ने धीरे-धीरे फैलते हुए पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे और धुआं दूर से दिखाई पड़ रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं। आसपास की 10 दुकानों को भी पुलिस ने खाली कर लिया है। लेकिन अभी तक आग काबू पर नहीं पाया जा सका। आग तेजी से आसपास के इलाकों में फैल रही है। बता दें चौधरी पेंट हाउस के गोदाम में सोमवार को भी भीषण आग लग गई थी आज उनकी दुकान में आग लग गई है।
आगजनी का वीडियो…