झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डेली गांव के सामने शनिवार सुबह हादसे में युवक की मौत हो गई। यहां पड़े शव को कई घंटे तक भारी वाहन कुचलते हुए गुजरते रहे। इस वजह से शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। टुकड़े हाईवे पर 100 मीटर दूर तक मिले। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने टुकड़ों को किसी तरह समेटकर उसे चीरघर भिजवाया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Trending Videos




प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डेली गांव स्थित भाव्या गार्डन के सामने तड़के यह हादसा हुआ। सुबह 7 बजे राहगीरों ने हाईवे पर जगह-जगह शरीर के टुकड़े पड़े देखे। उन लोगों ने पहले इसके जानवर के शरीर होने का अनुमान लगाया लेकिन, पास में जाने पर शव युवक का निकला। रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। उसने किसी तरह शव को हाईवे से हटवाया। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक शव के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *