Jhansi: A woman who had come to buy fertilizer with her husband was injured in a scuffle

थाना लहचूरा इलाके के भटपुरा समिति पर खाद वितरण के दौरान धक्का-मुक्की महिला गिरकर घायल हो गई। महिला का नाम बम्होरी निवासी यमुना बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पति मोहनलाल ने बताया कि पत्नी के नाम लगभग 18 बीघा जमीन है। उन्हें खाद लेने के लिए कल दो टोकन 154 व 184 दिए गए थे। आज सुबह 5 बजे से वह खाद लिए लाइन में लगे रहे लेकिन खाद नहीं मिला। करीब दोपहर 2 बजे अचानक धक्का मुक्की होने लगी जिसकी चपेट में अगर पत्नी घायल हो गई है। किसानों का कहना है कि केंद्र वह लोग धूप में खड़े हैं। यहां न तो छाया की व्यवस्था है। न पानी की व्यवस्था है। पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा। कर्मचारी अंदर कूलर चला कर बैठे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *