Jhansi: Gram Pradhan brother shot in crowded market, condition critical

झांसी मेडिकल कॉलेज
– फोटो : फाइल फोटो

शहर कोतवाली इलाके के बड़ा बाजार में शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे बरुआपुरा के ग्राम प्रधान जगभान सिंह यादव के छोटे भाई नरेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू (38) को स्कूटी सवार हमलावर ने गोली मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

बता दें कि नरेंद्र सिंह यादव बाइक से बड़ा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दरमियान मिसूरिया वाली गली में हमलावर ने अपनी स्कूटी बाइक के आगे अड़ा दी। इससे पहले की नरेंद्र सिंह कुछ समझ पाते, उसने तमंचे से नरेंद्र पर फायर झौंक दिया। दूसरा फायर करने के लिए तमंचा लोड किया, लेकिन पीछे से आ रहा है नरेंद्र के दोस्त अजय गुर्जर ने उसको पकड़ लिया। 

इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में नरेंद्र सिंह यादव को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उसका इलाज जा रही है। हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल में इमरजेंसी के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *