
गुरसरांय कस्बे में सोमवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखी स्कूटी, साइकिल, बैटरी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया की आगजनी में दुकान में रखी करीब 36 स्कूटी 100 साइकिल और 600 लिथियम बैटरियां जलकर खाक हो गई हैं।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
दुकान मालिक रिंकू जैन ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर जाकर सो गया था। करीब 12 बजे फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब मौके पर पहुँचा तो देखा पूरी दुकान आग की चपेट में थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
