दतिया। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को अवैध पटाखों के भंडारण और विक्रय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। थाना इंदरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो स्थानों से लगभग 60,000 रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए। इस मामले में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में हुई। 23 अक्तूबर 2026 को मुबारक खान को इंदरगढ़ स्थित उसके घर से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20,000 रुपये के पटाखे जब्त हुए। आरोपी के पास वैध लाइसेंस नहीं था। उसी दिन नेतुआपुरा में एक बलेनो कार से सौरभ साहू और अतुल तोमर को गिरफ्तार किया गया। कार में 40,000 रुपये के पटाखे मिले, जिसे जब्त कर लिया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें