झांसी। राज्य स्तरीय अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच अक्तूबर तक इटावा में होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को झांसी मंडल की टीम का चयन किया गया है। इसमें मंडल के पहलवान फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से आयोजित की जा रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी कर्मवीर पटेल, कुश्ती संघ के सचिव सुंदर ग्वाला, उपाध्यक्ष मोनी पहलवान, कोच सैमुअल पीटर और साई के कुश्ती कोच नितेश तिवारी मौजूद रहे।


फ्री स्टाइल में चयनित पहलवान

भार वर्ग – पहलवान का नाम

57 किग्रा – सूर्यांश यादव

61 किग्रा – प्रिंस राजपूत

65 किग्रा – वैष्णव अस्थाना

70 किग्रा – प्रशांत यादव

74 किग्रा – देव राजपूत

97 किग्रा – राजा यादव

0000000000000000000000

ग्रीको रोमन में चयनित पहलवान

भार वर्ग – पहलवान का नाम

55 किग्रा – विजय

60 किग्रा – आदित्य यादव

63 किग्रा – अभय प्रताप

67 किग्रा – अमितेश पाल

72 किग्रा – राज यादव

77 किग्रा – कार्तिक नायक

82 किग्रा – अनुरोध यादव

टीम के साथ कोच राघवेंद्र कुशवाहा रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *