झांसी। झांसी से ललितपुर जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल दुबे की कार को शनिवार दोपहर रक्सा के डेली गांव के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार हाईवे पर तीन बार पलटी। हादसे में अंशुल की जान बाल-बाल बच गई। उनको हाथ-पांव में मामूली चोट आई है। राहगीरों ने कार को सीधा करके उनको बाहर निकाला।


थाना सीपरी बाजार के अयोध्यापुरी निवासी अंशुल दुबे (28) पुत्र नरेश दुबे ने ललितपुर में अपना कार्यालय खोल रखा है। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे कार से ललितपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रक्सा थाना क्षेत्र में डेली गांव के पास नेक्सा शोरूम के सामने पीछे से आ रहे कंटेनर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर तीन बार पलटी खाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर डोंगरी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *