मऊरानीपुर। लक्ष्मणदास दमेले इंटर कॉलेज के संस्थापक लक्ष्मणदास दमेले की जयंती नगर में हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय सभागार में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के जुलूस ने दमेले चौक पहुंचकर वैदिक पूजन किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने दद्दा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें खुशी प्रजापति की सरस्वती वंदना प्रमुख थी। दमेले न्यास के अध्यक्ष गोपालदास दमेले ने मरणोपरांत अपना शरीर सरकार एवं मेडिकल प्रशासन को सौंपने की घोषणा की, जिससे सभी अभिभूत हुए। क्रीड़ा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और क्रीड़ा प्रभारी मंजू गौतम को भी सम्मानित किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दद्दा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक नरेंद्र कुमार दमेले ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा कर शिक्षकों व छात्रों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में तीन प्रमुख विभूतियों को लक्ष्मणदास दमेले विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालकिशन विश्वकर्मा को रानीपुर की नदी में छह लोगों को बचाने के लिए यह सम्मान मिला। दीपक अग्रवाल बबलू घया के पुत्र-पुत्री को निशुल्क शव वाहन और शव फ्रीजर उपलब्ध कराने हेतु पुरस्कृत किया गया। डॉ. संजय सिंह राजावत और ज्योत्सना सिंह राजावत को कोरोना काल में जीवन संकट में डालकर जनसेवा करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बाबूराम, दिलीप दमेले, गोविंद दमेले, ओमप्रकाश पोद्दार, अरविंद अरजरिया, ओमप्रकाश कटारे, कल्याण सिंह, पिंकी वर्मा, डॉ. देवेंद्र दुबे, महेश जगरिया, अनिल सेठ, ऋषि दमेले, पंकज पहारिया, बॉबी अग्रवाल, सोनू दमेले, अमित कटारे आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता रघुराई राम ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *