मऊरानीपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित मेला जलविहार महोत्सव में सोमवार की रात जवाबी कव्वाली के नाम रही, जिसका दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया। उन्होंने कलाकारों का भी खूब उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मुकाबला अरशद कामली मुंबई और जेवा रानी बरेली के बीच हुआ। कव्वाल अरशद कामली ने ‘आ रहे हैं वो देखो मोहम्मद, अब किसी की जरूरत नहीं है…’, ‘उसने जान मांगी है मुंह दिखाई में…’, ‘दे के खून शहीदों ने निखारा है भारत हमारा…, समेत कई एक से बढ़कर एक कव्वालियां पेश कीं। तबले पर बादल व फरीद, ढोलक पर रिजवान, पैड पर रियाशत, बैंजो पर तौसीफ, हारमोनियम पर जावेद व जुनेद, कोरस पर फुरकान ने संगत दी।

बरेली से आईं कव्वाल जेवा रानी ने ‘आया न और आएगा ऐसा पैगंबर देखो…’., ‘ऐसा पहली बार हुआ है, हमको किसी से प्यार हुआ है…’ आदि समेत कई शानदार कव्वालियां सुनाईं। ढोलक पर नबी हुसैन, तबले पर निजाम, पैड पर नूर हशन, बैंजो पर गुलाब हशन, कोरस पर जफर भाई व छोटे भाई ने संगत दी।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, दुष्यंत चतुर्वेदी, हाजी महमूद, नगर पालिका अध्यक्ष शशि आयुष श्रीवास ने किया। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी व संयोजक आशिक राईन ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, आशू भारद्वाज, राजेंद्र राहुल, अजय श्रीवास, इदरीश खान, सर्वेश राय, राजू राय, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन अभिलाषा तिवारी ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *