मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम में एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने तथा धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 31 मार्च की सुबह लगभग आठ बजे क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में अनंतपुरा थाना बम्होरी कला मध्यप्रदेश निवासी जगन्नाथ अहिरवार ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। आरोप है कि इस वारदात में उसके पति ने आरोपी जगन्नाथ का सहयोग किया। किसी से भी इस बारे में न बताने और चुप रहने की धमकी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *