झांसी। नवाबाद के शिवाजी नगर के पास स्थित राजपूत कॉलोनी के बाहर से सोमवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। मंगलसूत्र छीनने से महिला बदहवास हाल में बाइक सवारों के पीछे दौड़ी लेकिन, बाइक सवार तेजी से आगे निकल भागे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। देर-रात उसे बदमाशों का सुराग भी मिल गया।

शिवाजी नगर निवासी रानी देवी सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपने बेटे को ज्ञान स्थली विद्यालय से लेकर घर लौट रही थीं। उनका कहना है कि जैसे ही वह राजपूत कॉलोनी के पास पहुंची, पीछे से आए युवक ने तेजी से झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र खींच कर भागने लगा। उन्होंने यह देख शोर मचाया लेकिन, आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर सवार हो कर भाग गया। महिला घटना के बाद बदहवास हो गई। उसका कहना है कि मंगलसूत्र करीब दस ग्राम का था। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी उसके बारे में सुराग मिला है।

महिला के साथ स्कूल तक गए थे बदमाश

सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर मालूम चला कि दोनों बदमाश काफी समय से महिला की रेकी कर रहे थे। महिला को स्कूल जाते समय में भी वह दोनों उसके पीछ-पीछे चल रहे थे। राजपूत कॉलोनी के पास पहुंचकर एक बदमाश बाइक से नीचे उतरकर उसके पीछे चलने लगा। महिला ने पैदल चल रहे युवक को आगे जाने के लिए रास्ता भी दिया, जैसे ही वह कुछ कदम आगे बढ़ा अचानक से पीछे मुड़कर उसने गले से मंगलसूत्र छीन लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *