संवाद न्यूज एजेंसी


झांसी। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत बृहस्पतिवार को ऑनलाइन लॉटरी से तीन पुरुष लाभार्थियों का चयन किया गया। प्रत्येक लाभार्थी को दस गाय पालने का लक्ष्य है, साथ ही उन्हें अनुदान भी मिलेगा। कटेरा के कैलाश नारायण, चौरारा मऊरानीपुर के अनुपम मिश्रा और बंका पहाड़ी के गणेश प्रसाद चुने गए हैं। योजना का उद्देश्य पशुधन विकास, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। लॉटरी के दौरान सीवीओ संजय कुमार सिंह, नोडल अधिकारी नीरज चौधरी और एनआईसी अधिकारी मौजूद थे। 21 अगस्त को तीन महिला लाभार्थी पूजा देवी, रानी रिछारिया और भारती यादव का भी चयन हुआ था। अनुदान मिलने से छोटे व सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने में भी सहायक होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें