मऊरानीपुर। मऊदेहात निवासी कृष्णा कुमार साहू ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि सात अक्तूबर को वह अपनी स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मैलोनी निवासी सुमित यादव, प्रेम ठाकुर, स्वदेश अहिरवार, रिषभ गुप्ता व उनके साथ चार अज्ञात साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया। वे अकारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसी दिन रात करीब आठ बजे जब वह घटना की शिकायत कर सुमित यादव के घर से लौट रहा था, तभी मैलोनी हाईवे ब्रिज के पास सुमित अपने 20-25 अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से आ पहुंचा। आरोपियों ने दोबारा लाठी-डंडों व बेल्टों से हमला कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *