रानीपुर। नगर पंचायत की ओर से आयोजित मेला जलविहार महोत्सव में अखिल भारतीय जवाबी लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विक्रम सिंह बुंदेला एंड पार्टी टीकमगढ़ और राजू कुशवाहा एंड पार्टी के कलाकारों ने शानदार लोकगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रगीलाल अहिरवार रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीपी सिंह परिहार ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री अरुण सिंह तोमर, डॉ. विष्णु राय, चेयरमैन मीना अयोध्या प्रसाद खरका व अरविंद सिंह परिहार रहे। कार्यक्रम संयोजक पार्षद मणींद्र राय, दीपक अहिरवार, तेज सिंह सेन, धर्मेंद्र नकड़ा, आशीष राय व सुरेश कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकगीत, लोकनृत्य जैसी विधा बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। इसके अलावा उन्होंने बारिश से खराब हुईं फसलों का प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की आवाज उठाई। साथ ही कहा कि बुंदेलखंड राज्य के निर्माण बगैर बुंदेलखंड वासियों को वास्तविक हक और सम्मान मिलना संभव नहीं है।

लोकगीत कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात लोक गायिका मीना देवी, दिव्या और विक्रम सिंह ने लोकगीत ‘कंकर किसने मारा हवेली में, सैंया गए दफ्तर अकेली मैं…’ व राजू कुशवाहा एंड पार्टी ‘तोल देते हैं अमीरों को पैसों से, पैसों की कीमत पूछो गरीबों से…’, व ‘गोरी ने घुंघटा उघारे, नजरिया में हो रहे इशारे…’ आदि सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। संचालन हिमांशु राय ने किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर चेयरमैन राजेंद्र कुशवाहा, डॉ. एनआर कुशवाहा, पन्नू कुशवाहा, हरिश्चंद्र खरका, बद्री सिंह तोमर, अभिषेक सिंह परिहार, पार्षद नितिन कुशवाहा, चंद्रशेखर अहिरवार, मनोज मऊटा आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें