मोंठ। नगर पंचायत प्रबंध समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में शाहपुर तिराहे का नाम बदलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहा किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गोसाई की अध्यक्षता में हुई। बता दें कि बसपा नेता एवं समाजसेवी अरविंद राव ने शाहपुर तिराहे का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की मांग करते हुए नगर पंचायत को मांग पत्र दिया था। इस पर प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा गया। पार्षद आकाश सिंह ने शाहपुर तिराहे का नाम बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। बैठक में मौजूद अन्य पार्षदों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।बैठक में पार्षद दयालगिरी, विनायक श्रीवास्तव, आकाश सिंह, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार, भारती देवी, रामदास वर्मा, निलेश दोहरे, रजनी देवी सोनी, साबिर कुरैशी, सलमा बेगम आदि मौजूद रहे। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें