– महानिरीक्षक निबंधन से परीक्षण कर कार्रवाई कराने के लिए कहा

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गरौठा तहसील क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से पहले सर्किल रेट का मामला शासन तक पहुंच गया है। शासन ने महानिरीक्षक निबंधन से आख्या मांगी है। साथ ही जिला प्रशासन को भी आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।

डिफेंस कॉरिडोर के तहत किसानों की झबरा, गौती, जखनवारा आदि गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इस मामले में गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने शासन को पत्र लिखकर बताया था कि आसपास के गांवों की तुलना में गरौठा तहसील के गौती, झबरा, जखनवारा आदि गांवों में भूमि का सर्किल रेट काफी कम है। ऐसे में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से पहले इन गांवों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की मांग की गई है। अब शासन के विशेष सचिव सुधीर कुमार की ओर से इस पत्र का हवाला देते हुए महानिरीक्षक निबंधन से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने और कार्रवाई की आख्या शासन को जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। वहीं, जिलाधिकारी से भी कार्रवाई कराने के लिए कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें