पनकी थाना क्षेत्र में युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुराचार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कियाl पुलिस बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पनकी थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने माता पिता के साथ रहती है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया की कुछ दिनों पहले उसकी जान पहचान पवन उर्फ रमन अग्निहोत्री निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात से हुई थी।


इसी बीच आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने जब शादी का दवाब डाला तो आरोपित ने टाल मटोल की और फिर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित किशोरी ने परिजनों को जानकारी देकर थाने में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को आरोपित पवन को पनकी के इस्पात नगर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *