Kanpur: Bullion trader committed suicide

कारोबारी ने की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छोटी सी बात मन में ऐसा घर कर गई कि 40 साल के सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह ने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। मंगलवार रात हुई यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में नजर आ रहा कि कारोबारी रात एक बजकर 11 मिनट और 50वें सेकेंड में कमरे में आते हैं। बेड पर चढ़कर पंखे के सहारे एक कपड़े से फंदा बनाते हैं और कुछ देर बाद लटक जाते हैं।

हालांकि उनके पैर जमीन से छू रहे होते हैं तो बेड पर चढ़कर फंदा गले से निकाल देते हैं। करीब 25 मिनट बाद फिर से रोते हुए फंदा तैयार करते हैं और एक बजकर 38 मिनट और 50वें सेकेंड में फंदे से लटक जाते हैं। करीब दो मिनट बाद उनके प्राण निकल जाते हैं। बिरहाना रोड निवासी सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह की बिरहाना रोड पर ही गोकुल ज्वैलर्स व दीप ज्वैलर्स नाम से दुकान है। परिवार में पत्नी प्रीति, 12 साल का बेटा राजवीर सिंह और आठ साल की बेटी ऐश्वर्या है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें