न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sat, 02 Nov 2024 09:54 PM IST

कानपुर देहात में छात्र की गार्दन रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव और जिला अस्पताल में पीएसी तैनात की गई है। 


Kanpur Dehat: Student murdered by slitting his neck in Sithmara market

आर्यन की फाइल फोटो व बिलखती मां
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा में शनिवार देर शाम एक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव व जिला अस्पताल में कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनाती की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

सिठमरा निवासी अनिल चक्रवर्ती का बेटा आर्यन (10) शनिवार शाम को बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम छह बजे के करीब वह चौकी से कुछ दूर स्थित बीच बाजार खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई थी। जानकारी पर पहुंचे चाचा अनुराग व अन्य परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीच बाजार छात्र की गला रेतकर हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पिता अनिल, मां किरन बिलखते रहे। पिता व मां ने गांव के दूसरे वर्ग व कुछ अन्य लोगों पर वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों का फोर्स तैनात किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *