न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Thu, 17 Oct 2024 11:43 PM IST

कानपुर में पीएसी के सिपाही के घर से चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब पांच लाख के जेवर व एक दर्जन चांदी के सिक्के पार कर दिए।


Kanpur: Lakhs stolen from PAC constable's house

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

Trending Videos



विस्तार


पीएसी के सिपाही के घर से चोरों ने पांच लाख का माल पार कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। रावतपुर के विनायकपुर राजीव नगर निवासी ओमप्रकाश तिवारी कानपुर में ही पीएसी में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। बीती 11 अक्तूबर की रात जब वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब पांच लाख के जेवर व एक दर्जन चांदी के सिक्के पार कर दिए। अगले दिन सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मेन गेट पर ताला बंद था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *