{“_id”:”671441e2664e78a7140fa5c9″,”slug”:”kanpur-murder-first-made-relations-then-slit-throat-with-blade-told-friend-tell-her-father-to-pick-up-body-2024-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पहले बनाए संबंध…फिर ब्लेड से रेता गला, दोस्त से बोला- उसके पिता को बता दो होटल से बेटी की लाश उठा लें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Kanpur News: पुलिस पूछताछ के दौरान प्रियांशु को अपनी हरकत पर न तो पछतावा था और न ही किसी का डर। बताया कि उसे शक था कि युवती के किसी और से भी संबंध हैं। कोई फोन आता तो मोबाइल साइलेंट कर देती या फिर उससे दूर जाकर बात करती थी। कई बार पूछने पर भी नहीं बताया। इसलिए उसने हत्या करने की ठान ली थी।
होटल में जांच करती पुलिस – फोटो : amar ujala
Trending Videos
विस्तार
कानपुर में त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में गुजैनी निवासी इलेक्ट्रीशियन ने बीसीए की पढ़ाई कर रही सब्जी मसाला व्यापारी की बेटी की बिरहाना रोड स्थित एक होटल में स्टेशनरी ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोस्त को फोन कर युवती के परिजनों को शव के होटल में पड़े होने की जानकारी देने को कहा। फिर गोविंदनगर थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
शनिवार शाम करीब साढ़ें पांच बजे एक युवक गोविंदनगर थाने पहुंचा। उसे इधर-उधर घूमता देख थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बुलाकर थाने आने की वजह पूछी। युवक बोला कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और समर्पण करने आया है। उन्होंने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की, तो उसने अपनी पहचान गुजैनी उद्योगनगर निवासी प्रियांशु तिवारी के रूप में बताई।