Kanpur: young man returning after performing the last rites of his brother died in road accident

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर में बिधनू के कठेरुआ गांव के पास बुधवार शाम भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहे बाइक सवार युवक की हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी। कठारा ग्राम पंचायत के मजरे गजापुर निवासी दिनेश सविता 40 बुधवार शाम अपने बड़े भाई सर्वेश का अंतिम संस्कार कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी बीच कठेरुआ गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह बाइक समेत हाईवे के बीचों बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सर्वेश को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हैलट में उनकी मौत हो गयी। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *