आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 10वीं सम्राट अशोक अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी पर सम्राट अशोक एकेडमी ने कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता शितो रियो शुकोकाई कराटे एसोसिएशन, डॉ. बीआर आंबेडकर यूथ ओलंपियाड फाउंडेशन और सम्राट अशोक एकेडमी ने संयुक्त रूप से आयोजित की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ एकेडमी के संरक्षक अचल सिंह और मुकेश कल्याण ने किया। आयोजन सचिव हर्ष कल्याण के नेतृत्व में सबजूनियर, जूनियर और कैडेट वर्ग के मुकाबलों में आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, मेरठ और फिरोजाबाद के करीब 150 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। एसोसिएशन की ओर से ओपन कैटेगरी के विजेताओं को कुल 16,400 रुपये नकद पुरस्कार बांटे गए।

समापन समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र कल्याण, लोकेश कुमार, धर्मेंद्र कल्याण, मनीष विजल, राजकुमार तित्तल, देवी सिंह और देवजीत घोष ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में हर्ष कल्याण, शिवम, रवि, विशुन मिश्रा सहित अन्य शामिल रहे।

ये रहे विजेता

ओपन कैटेगरी- बालक वर्ग अंडर-18 में देवांश और अंडर-12 में दीप विजेता बने। वहीं बालिका वर्ग अंडर-18 में सिया चौधरी और अंडर-12 में अमृता यादव ने नकद पुरस्कार जीता।

सबजूनियर वर्ग (गोल्ड मेडलिस्ट)- अनन्या, पूर्वी, उमंग, तनुष्का, अभिनव, हर्षित, वियान और सुभान।

कैडेट वर्ग (गोल्ड मेडलिस्ट)- सिया चौधरी, अमृता, वंशिका, अनुष्का, माधव, प्रिंस और लक्ष्य।

जूनियर वर्ग (गोल्ड मेडलिस्ट)- संध्या, कृष्णा और अर्जुन।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें